ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका दादी रतन को श्रद्धांजलि:जैतसर केंद्र में श्रद्धांजलि अर्पित की, उनके विश्व शांति के कार्यों की जानकारी दी

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू की मुख्य प्रशासिका दादी रतन मोहिनी के देवलोकगमन के बाद स्थानीय केंद्र जैतसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान से जुड़े लोगों व ग्रामीणों ने दादी रतन मोहिनी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जैतसर की संचालिका बीके नेहा ने बताया कि पिछले दिनों ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू की मुख्य प्रशासिका दादी रतन मोहिनी का स्वर्गारोहण हो गया था। रविवार को केंद्र पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापारी छगन लाल चावला ने दादी रतन मोहिनी के जीवन व उनके द्वारा विश्व शांति के लिए किए कार्यों की जानकारी दी। संचालिका बीके नेहा बहन ने दादी रतन मोहिनी द्वारा संस्थान की स्थापना से अब तक के सफर पर जानकारी दी। वहीं उन्होंने बताया कि रतन मोहिनी दादी ही एकमात्र ऐसी दादी थी जो संस्थान की स्थापना की एकमात्र गवाह रही थी। उनके निधन के बाद अब संस्थान में संस्थान के निर्माण समय का कोई बीके बहन व भाई मौजूद नहीं रहा है। संस्थान की छठी प्रशासिका मोहिनी दीदी को बनाया गया है। श्रद्धांजलि समारोह में भामाशाह तुलसी सुथार, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रवीण गोयल, प्रकाश भोभरिया, सूरज गर्ग, राजकुमार अंगी, मनीराम शर्मा, अशोक कुमार, बृजलाल सेतिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *