प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय रांची केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति को रांची केंद्र द्वारा संचालित किया जा रहे कार्यों की जानकारी दी और संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया। निर्मला बहन ने राष्ट्रपति को स्मृति चिह्न के अलावा प्रसाद और ऐश्वर्या साहित्य भेंट किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निर्मला बहन को बताया कि वह भी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़ी हैं और समय-समय पर मुख्यालय जाती रहती हैं। ब्रह्माकुमारी ऐश्वर्या संस्थान विश्व कल्याण की दृष्टि से बहुत ही महान कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य भारत को और पूरे विश्व में शांति स्थापित कर संसार को सुख में बनाना है।


