मोबाइल चैट से खुलासा; 20 लाख रुपए सेज्यादा की लूट की तैयारी कर रहे थे दोनों

जयपुर | प्रताप नगर थाना पुलिस ने 2 वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चोरी की 8 बाइक बरामद की है। इन बाइकों को दोनों चोरों ने सुनसान मकानों एवं खाली प्लाटों में रखा हुआ था, जहां से पुलिस ने बरामद किया है। थानाधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि नवीन चौधरी निवासी भरतपुर और रवि महावर निवासी दौसा को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई है। नवीन चौधरी सेक्टर-28 के कृष्णा अपार्टमेंट में किराए से रहता था। इसके खिलाफ प्रताप नगर थाना में पहले से ही 3 मामले दर्ज थे। {चोरी की बाइक से मोबाइल और चेन स्नैचिंग भी करता था। एसएमएस, मालपुरा गेट, प्रताप नगर, शिवदासपुरा, सांगानेर सदर, शिप्रापथ, श्याम नगर थाना इलाके से बाइक चोरी की थी। रवि स्मैक की लत को पूरा करने के लिए बाइक चोरी करता था। {पुलिस को आरोपियों के मोबाइल की जांच में चैटिंग मिली है, जिसमें वे 10 से 20 लाख रुपए की बड़ी लूट की योजना बना रहे थे। आरोपी किसी बड़े कारोबारी या नकदी ले जाने वाले व्यक्ति को निशाना बनाने की फिराक में थे। {एयरपोर्ट थाना पुलिस की विशेष टीम ने इनपुट के आधार पर जाल बिछाकर दोनों बदमाशों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से देशी पिस्टल, एक कारतूस और लूट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। 4 माह पहले खरीदी पिस्टल, अवैध हथियार-बाइक जब्त एयरपोर्ट थाना पुलिस ने लूट की वारदातों में शामिल दो सक्रिय बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार और वारदात में काम ली गई बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सवाई माधोपुर निवासी रिंकू मीणा और कोटखावदा निवासी करण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पिछले चार महीनों से प्रताप नगर, जगतपुरा, जवाहर सर्किल और एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। ये सुनसान इलाकों में अकेले बाइक सवारों और पैदल राहगीरों को निशाना बनाते थे। आरोपी पिस्टल दिखाकर लोगों को डराते और जेब में मौजूद नकदी व सामान लूटकर फरार हो जाते थे। थाना स्पेशल टीम के लीलाराम की अहम भूमिका से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। {जांच में पता चला कि आरोपियों ने चार माह पहले करौली से 30 हजार में देशी पिस्टल खरीदी थी, जिसका इस्तेमाल वे हर वारदात में कर रहे थे। हथियार के बल पर कम समय में वारदात कर वे मौके से फरार हो जाते थे। इन बदमाशों ने अब तक 15 से ज्यादा लूट की वारदात करना स्वीकार किया है। शहर में वाहन चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, 8 बाइक बरामद

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *