भास्कर न्यूज| अमृतसर ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सारे भारत और नेपाल में दादी प्रकाशमणि जी के 18वें स्मृति दिवस पर रक्तदान अभियान चलाया जा रहा है। इसमें ब्रह्मा कुमारीज द्वारा रिकॉर्ड 10000 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया हैl ये अभियान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और ब्रह्मा कुमारीज के समाज सेवा प्रभाग द्वारा मिल के चलाया जा रहा है। ये रक्त अनेक मृत्यु की आघोष में जा रही जिंदगियों को नव जीवन की सौगात देगा। किसी भी भाई या बहन का एक यूनिट रक्त 6 व्यक्तियों को जीवन दान दे सकता है। इस पावन लक्ष्य को लेकर ब्रह्मा कुमारीज द्वारा भारत वर्ष में अनेक स्थानों पर रक्तदान कैंप लगाए जा रहे हैं। अमृतसर में गुरु नानक देव कॉलेज वेरका में रक्तदान कैंप लगाया गया, जिसमें टीचर्स और विद्यार्थियों ने रक्तदान करने में बढ़-चढ़कर और अति उमंग उत्साह से और जोश से भाग लिया। शनिवार को खालसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन रणजीत एवेन्यू में, रविवार को अदलखा हॉस्पिटल रेस कोर्स रोड में और सोमवार को विद्या सागर मेंटल हेल्थ इंस्टिट्यूट ट्रिलियम की बैक साइड पर रक्तदान कैंप का आयोजन होगा। सभी अमृतसर निवासियों से गुजारिश है कि इस रक्तदान के महान पावन कार्य में अपना सहयोग अवश्य दें।


