श्री बाबा बुद्धु जी का मेला अटारी में आज मनाएंगे

अमृतसर| मंदिर श्री बाबा बुद्धु जी वेलफेयर कमेटी द्वारा 23 अगस्त को पक्का पिंड (नेष्टा) अटारी में श्री बाबा बुद्धु जी का जन्म दिवस मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। कमेटी के प्रधान ललित चंडोक ने बताया कि 23 अगस्त को अमावस्या के दिन आयोजित किए जाने वाले मेले में चंडोक बिरादरी की तरफ से सुबह 8 बजे से हवन यज्ञ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भजन मंडलियों द्वारा कीर्तन के बाद लंगर व प्रसाद बांटा जाएगा। इसे लेकर चेयरमैन चमन लाल चंडोक की अगुवाई में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के लिए तैयारियों की समीक्षा भी की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *