ब्रेक फेल होने से ट्रक झुग्गी में घुसा:शाजापुर में पेड़ से टकराकर रुका; 7 लोगों की जान बची

शाजापुर शहर के हाट मैदान क्षेत्र में रविवार रात करीब 11 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। महापुरा चौराहे से हाट मैदान की ओर आ रहा एक बेकाबू ट्रक ब्रेक फेल होने के कारण सड़क किनारे बने एक पेड़ और लोहार समाज की झुग्गी से टकराकर रुक गया। इस घटना से झुग्गी में सो रहे 6 से 7 सदस्यों के परिवार की जान बच गई। जानकारी के अनुसार, ट्रक गुप्ता पीठे वाले की दुकान के पीछे स्थित हाट मैदान के गोदाम में बल्लियां खाली करने जा रहा था। घाटी से उतरते समय अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए, जिसके बाद वह करीब ढाई सौ मीटर तक तेज रफ्तार में दौड़ता हुआ झुग्गी-झोपड़ियों की ओर बढ़ गया। गनीमत रही कि पेड़ से टकराने के बाद ट्रक की गति धीमी हो गई और वह रुक गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक हटावाया सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला तुरंत मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *