लोडिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, चार घायल:शिवपुरी में एनएच-46 पर हादसा, जिला अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में रविवार शाम एनएच-46 पर एक सड़क हादसा हो गया। एनवारा लिंक रोड पर सांवरिया सेठ होटल के पास पीछे से आ रहे एक लोडिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक छोटे बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक सेसई खुर्द गांव के रहने वाले अंशुल यादव अपनी बहन रानी, डेढ़ साल के बेटे माधव और मां राजवती के साथ बदरवास से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में पीछे से आए लोडिंग वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। लोडिंग वाहन जब्त
टक्कर लगते ही बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने लोडिंग वाहन को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। घायलों को एंबुलेंस की मदद से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर बदरवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची, वाहन को जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *