लुधियाना | भाई कन्हैया जी मिशन की ओर से प्रकाशोत्सव को समर्पित 859वां ब्लड डोनेशन कैंप गुरुद्वारा मंजी साहिब में आयोजित किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने सेवा में योगदान दिया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जत्थेदार चरण सिंह आलमगीर की अगुवाई में कैंप का शुभारंभ किया गया। मैनेजर हरदीप सिंह गिल ने गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर संगत को शुभकामनाएं दीं और रक्तदान करने आए डोनर्स का हौसला बढ़ाया। कैंप में रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जत्थेदार तरनजीत सिंह निमाणा ने बताया कि रेड क्रॉस और गुरु नानक हॉस्पिटल के सहयोग से कैंप में एकत्रित किया ब्लड जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर हेड ग्रंथी भाई बलविंदर सिंह, भूपिंदर सिंह मीत मैनेजर, तलविंदर सिंह मुल्तानी, मनप्रीत सिंह, बहादुर सिंह ढिल्लों, सुखवंत सिंह चौधरी, सरबजीत सिंह सोहल और कमेटी सदस्य मौजूद रहे।


