शहर में सड़क सुरक्षा के लिए चिन्हित 77 ब्लैक स्पॉट्स, जो पहले कागजों में पुराने आंकड़े के रूप में दर्ज किए गए थे। यह ब्लैक स्पॉट्स आज भी सड़क सुरक्षा रिपोर्ट्स में शामिल किए जा रहे हैं, जबकि जमीन पर सच्चाई कुछ और ही है। उदाहरण के तौर पर शेरपुर चौक, ग्यासपुरा, ढंडारी, कैंसर अस्पताल चौक, समराला चौक, ताजपुर रोड कट, बस्ती जोधेवाल चौक, जालंधर बाईपास चौक, भाईवाला चौक और भारत नगर चौक जैसे प्रमुख चौराहों पर पुल और फुटओवर ब्रिज बन चुके हैं, लेकिन इन स्थानों को अब भी ब्लैक स्पॉट के रूप में कागजों में रखा जा रहा है। यह स्थिति एक बड़ी लापरवाही का संकेत है, क्योंकि इन जगहों पर अब सड़क सुरक्षा को लेकर कोई नई स्टडी नहीं की गई है। 2022 के बाद से इन स्थानों पर सड़क सुरक्षा सुधारों के लिए कोई गहन अध्ययन नहीं किया गया है। इन लोकेशनों पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं।


