देवरीबंगला| ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरीबंगला की विस्तारित बैठक 21 मई को दोपहर 3 बजे मार्रीबंगला पंचायत के पीछे पेंशनर समाज भवन में रखी गई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार ने बताया कि बैठक में विधायक कुंवर सिंह निषाद एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी उपस्थित रहेंगे। नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा। जिला व विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली के संबंध में चर्चा की जाएगी।


