रांची | अपरिहार्य कारणों से चक्रधरपुर मंडल के कांड्रा -सिनी रेलखंड पर 13 और 16 मई को निर्धारित ब्लॉक रद्द कर दिया गया है। परिणामस्वरूप कई ट्रेनों का अब सामान्य परिचालन होगा। ट्रेन संख्या 18602 हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस का 13 और 16 मई को सामान्य परिचालन होगा। ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर – हटिया एक्सप्रेस का 13 और 16 मई को सामान्य परिचालन होगा। ट्रेन संख्या 68085 टाटानगर – बरकाकाना – टाटानगर मेमू पैसेंजर का 13 और 16 मई को सामान्य परिचालन होगा।


