ब्लॉक समन्वयक बनीं कोरबा की श्वेता भगत

भास्कर न्यूज | धमतरी जिला पंचायत धमतरी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विकासखण्ड समन्वयक के रिक्त संविदा पद पर भर्ती के लिए कोरबा के जमनीपाली निवासी श्वेता भगत का चयन मेरिट क्रम के आधार पर किया गया है। जिला पंचायत सीईओ रोमा श्रीवास्तव ने कहा कि संविदा नियुक्ति अधिकतम 3 साल के लिए होगी। नियुक्ति के दौरान एकमुश्त वेतन 39 हजार 875 रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति छग शासन के निर्देशानुसार छग सिविल सेवा, संविदा नियुक्ति के नियम के अधीन होगी। सीईओ ने कहा कि चयनित अभ्यर्थी को 15 दिनों के भीतर जिला पंचायत में अपनी उपस्थिति देनी होगी। नियत तिथि के बाद उपस्थित होने पर संबंधित की नियुक्ति मान्य नहीं होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *