धमतरी| शासकीय श्रवण बधितार्थ बालिका विद्यालय धमतरी में कक्षा पहली से 8वीं तक की श्रवण बाधित दिव्यांग बालिकाओं के लिए प्रवेश शुरू हो गया है। संस्था की अधीक्षक ने बताया कि इस आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 6 से 14 साल तक के आयु की दिव्यांग बालिकाएं प्रवेश ले सकतीं हैं। आवेदन के साथ पिछली कक्षा की अंकसूची, निगम या चिकित्सा विभाग द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा अभिप्रमाणित जाति, निवास आय प्रमाण पत्र, समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी यूडीआईडी कार्ड लगाना होगा। इसके साथ ही आधार कार्ड की छायाप्रति, जिला चिकित्सालय द्वारा जारी दिव्यांग प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज के 10 फोटो, ब्लड ग्रुप, बैंक पासबुक, राशनकार्ड की छायाप्रति सहित पहचान का निशान और सिकलसेल व अन्य कोई बीमारी हो तो उसका भी उल्लेख करना होगा। अधीक्षक ने यह भी कहा कि पहले से अध्ययनरत है, तो स्थानांतरण प्रमाण पत्र मूल में और जिले के बाहर के टीसी में जिला शिक्षा अधिकारी का प्रतिहस्ताक्षर जरूरी होगा।


