राजमानस संघ का वार्षिक सम्मेलन अक्टूबर-नवंबर में

भास्कर न्यूज | धमतरी श्री राज मानस संघ धमतरी की कार्यकारिणी बैठक सत्संग भवन गोकुलपुर में हुई। अध्यक्ष अर्जुनपुरी गोस्वामी ने एजेंडा पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि हर साल जून में होने वाला वार्षिक सम्मेलन अब अक्टूबर-नवंबर में होगी। यह निर्णय सभी शक्ति केंद्र अध्यक्षों की सहमति से लिया गया। इस साल सम्मेलन में संघ का पुनर्गठन भी किया जाएगा। इसलिए आयोजन जिला मुख्यालय धमतरी में होगा। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। साल 2026 का वार्षिक सम्मेलन नगरी विकासखंड के वनांचल क्षेत्र में करने का प्रस्ताव भी पास हुआ। सचिव डॉ. जेएल देवांगन ने कहा कि संघ के अंतर्गत कुछ नए शक्ति केंद्र बनाए गए हैं। बैठक में संरक्षक सियाराम साहू, पुरानीक राम साहू, खिलेश्वरी किरण, श्यामा देवी साहू, चंपालाल साहू, धनीराम साहू, महेंद्र साहू, प्यारेलाल यदु, लिखन साहू, डॉ. लोकेश साहू, ओमप्रकाश साहू, चिरंजीव लाल हिरवानी व बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *