ब्लॉक स्तरीय आयुष मेले में 387 मरीजों की जांच

सोनहत| सोनहत के साप्ताहिक बाजार में विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक आयुष सेवाओं का प्रसार, परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, वृद्धजनों के स्वास्थ्य की देखभाल आदि था। कार्यक्रम का शुभारंभ शिवकुमारी जिला पंचायत सदस्य, मानमती सरपंच, सुभाष जायसवाल (वरिष्ठ कार्यकर्ता व कृष कुमा राजवाड़े भूतपूर्व विधायक प्रतिनिधि व ब्लॉक अध्यक्ष के करकमलों से किया गया। इस दौरान जिला आयुष अधिकारी कोरिया डॉ. अल्विना ग्रेस टोप्पो उपस्थित रहीं। इस दौरान विभाग ने जागरूकता शिविर, स्वास्थ्य जांच, औषध वितरण, पंचकर्म आदि गतिविधियां आयोजित की। इसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। आयुष विभाग ने यह भी बताया कि भविष्य में आने वाले महीनों में सभी ब्लॉकों में आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में कुल 387 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार प्रदान किया गया। इसमें आयुर्वेद पद्धति से 325 और होम्योपैथिक पद्धति से 62 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *