भंडारी पुल के नीचे का हिस्सा गंदगी और कचरे से भरा पड़ा है। यह रास्ता नंदन सिनेमा चौक से आकर हाल गेट की तरफ जाने वालों के लिए मुख्य मार्ग है। दो दिन पहले हुई बारिश का पानी अब तक जमा है। पानी सूखा नहीं। सोचने वाली बात है कि जब लगातार बारिश होगी तब हालात कैसे होंगे। ऐसे में लोग कैसे इस रास्ते का इस्तेमाल कर सकेंगे। सड़क के किनारे कचरे के ढेर लगे हैं। बदबू फैली हुई है। लोग इस रास्ते से गुजरने में परेशान हैं। भंडारी पुल से होकर अटारी बॉर्डर और अमृतसर एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले पर्यटक पूल से शहर में प्रवेश करते हैं। पुल के ऊपर से यह नीचे का नजारा बहुत ही गंदा है इससे अमृतसर की छवि खराब होती है।


