अमृतसर | शहर के बीचो-बीच स्थित भंडारी ब्रिज पर स्ट्रीट लाइट बंद है। रेलवे स्टेशन की तरफ से ब्रिज पर चढ़ने और उतरते वाली लेन में एक साइड की स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। जिस कारण यह रात के समय वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए परेशानी बनी हुई है। लोगों का कहना है कि अति व्यस्त ब्रिज होने के कारण यहां पर 24 घंटे वाहनों का आवागमन लगा रहता है। ऐसे में स्ट्रीट लाइटों का बंद होना लोगों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी करता है। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि भंडारी ब्रिज की स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया जाए ताकि लोगों को अंधेरे से राहत मिले। क्योंकि रात के समय एक साइड अंधकार हो जाता है। – प्रदीप कुमार निवासी हाल गेट।


