भीड़तंत्र की तस्वीर…:लोगों ने नशे की आदी युवतियों को रोक रहे पिता को ही पीट डाला

भास्कर न्यूज | अमृतसर लॉरेंस रोड पर बुधवार दोपहर 2 बजे एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जहां नशे में धुत्त युवतियों में से एक के परिजन पहुंचे और बेटी को पकड़कर ले जाने लगे। बेटी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पिता ने बेटी को बालों से पकड़ा हुआ था। राहगीरों को लगा कि जबरन कोई युवती को लेकर जा रहा है तो उन्होंने युवती के पिता की ही धुनाई कर दी। जब राहगीरों को पता चला कि वह पिता है तो फिर छोड़ा। लड़की जाने के लिए तैयार ही नहीं थी। लोगों ने वीडियो बनाना शुरू किया तो सारी युवतियां मौके से भाग गई। वहीं पीड़ित पिता भी अपनी बेटी को साथ ले गया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है। वायरल वीडियो पर एसीपी नॉर्थ ऋषभ भोला ने बताया कि वीडियो उनके ध्यान में आई तो थाना सिविल लाइन पुलिस और पीसीआर को जांच करने के लिए मौके पर भेजा। आस-पास पता करने पर उन लोगों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई। हालांकि मामले में पुलिस के पास भी कोई शिकायत नहीं पहुंची है। अगर कोई शिकायत आएगी तो बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *