भास्कर न्यूज | अमृतसर गोल बाग स्थित योग साधना आश्रम में मासिक सत्संग का आयोजन रविवार को किया गया। आश्रम संचालक स्वामी गुरबख्श राय महाराज की अध्यक्षता में किए सत्संग से पहले हवन यज्ञ, आरती की गई। इस मौके पर स्वामी महाराज ने योगा पर प्रवचन किए। वहीं सोनू, रेनू, शौर्य, राम जी और नीरू ने भजन गाकर साधकों को भक्ति रस में डिवोया। सत्संग में स्वामी महाराज ने कहा कि योग हमारे शरीर को तंदरुस्त रखता है। योग ऋषियों मुनियों की देन है जो योगा करके कई-कई साल तक पहाड़ों में तपस्या करते रहते थे। इसी दौरान महाराज ने साधकों को योगा के कई गुण सिखाए। उन्होंने कहा कि योग के साथ-साथ अपना ध्यान गुरुचरणों में भी लगाना चाहिए। क्योंकि भक्ति में ऐसी शक्ति है जो भगवान को भी वश में कर सकती है। इस मौके पर जगदीश राय नारंग, प्रेम गुप्ता, रजिंदर गाबा, दविंदर भोला, अश्वनी कुमार, चंद्र मोहन, सोहन लाल, अनिल कुमार, दीक्षित कुमार, विनय कुमार, हरबंस लाल, राकेश डोगरा, प्रवीण कुमार, विजय कपूर, राजन सभ्रवाल, विपिन कुमार, विजय मल, शोभा गुप्ता, रेनू नारंग, मीनाक्षी समेत कई भक्त मौजूद रहे।


