भक्तों ने प्रेम व एकता के विचारों को धारण करने का लिया संकल्प

भास्कर न्यूज | लुधियाना ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय, माउंट आबू की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके शीलू दीदी ने श्री दुर्गा माता मंदिर परिसर में भक्तों और स्थानीय समुदाय को आध्यात्मिक संदेश दिया। उन्होंने विचारों, शब्दों और दृष्टि की शुद्धता पर जोर देते हुए बताया कि राजयोग के माध्यम से आंतरिक शांति और सकारात्मकता कैसे विकसित की जा सकती है। इस अवसर पर उन्हें तिलक, मुकुट और चुन्नी पहनाकर सम्मानित किया गया। बीके शीलू दीदी, जो राजयोग शिक्षा और अनुसंधान फाउंडेशन की शिक्षा विंग की उपाध्यक्ष हैं, दुनियाभर में आध्यात्मिक शिक्षा और राजयोग मेडिटेशन को बढ़ावा देने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने पांच महाद्वीपों में यात्रा कर आध्यात्मिक संदेश दिया है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख लोग और समाज के गणमान्य सदस्य भी शामिल हुए। अपने प्रवचन में उन्होंने बताया कि आत्मिक शुद्धता ही मानसिक शांति और स्थायी सुख का आधार है। उपस्थित लोगों ने प्रेम, शांति और एकता के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारीज लुधियाना की पूर्व प्रभारी बीके राज दीदी ने घोषणा की कि शहर में 7 दिवसीय राजयोग मेडिटेशन पाठ्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जो शिव शक्ति भवन, ब्रह्मकुमारीज लुधियाना सेंटर, सिविल लाइंस में होगा। इस दौरान प्रतिभागियों को राजयोग के गहरे रहस्यों और जीवन को सकारात्मक दिशा देने की विधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *