लुधियाना| अंतर्राष्ट्रीय श्री कृष्णा भावनामृत संघ इस्कॉन जनपथ द्वारा इस्कॉन मंदिर स्टेयरिंग बोर्ड के सहयोग से प्राचीन गऊशाला डिवीजन नंबर 3 से 9 फरवरी रविवार को संध्या फेरी निकाली जा रही है। तीसरी भव्य श्री श्री गौर निताई रथ यात्रा को लेकर संध्या फेरियां निकाली जा रही है। इस कड़ी के उपलक्ष्य में भगवान दास अग्रवाल, पंडित चेतन शर्मा, पंडित सोनू शर्मा, अरविंद कक्कड़, पार्षद गौरव सिंह गोरा, पार्षद सिमरजीत सिंह, जसवीर सिंह जस्सा, पार्षद भवनीत कौर वार्ड न.79, रवि अरोड़ा के संयोजकत्व में भव्य संध्या फेरी का आयोजन किया गया। संध्या फेरी श्री दुर्गा माता मंदिर महाराजा रणजीत सिंह पार्क श्रृंगार सिनेमा से निकाली गई। संध्या फेरी में भक्तों द्वारा दिव्य हरिनाम संकीर्तन किया गया। नाथ दास, राजेश ढांडा, अमित गर्ग, योगेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, विनय गर्ग ने बताया कि सुमीर गुप्ता, सुरेश गोयल, मोहित गुप्ता, विकास गोयल, संजीव शर्मा, हेमन्त भारद्वाज, कैलाश सहगल, अभिनव पुरी, संजीव भंडारी परिवार द्वारा भव्य मंच लगा कर भगवान की आरती की जाएगी। सोनू अजमानी, अमित गुप्ता, सौरभ गर्ग, दीपांशु कालड़ा ने बताया कि बुधवार की संध्या फेरी प्राचीन राधे कृष्ण मंदिर शगुन पैलेस के पास से सायं 5 बजे आयोजित की जाएगी।


