बालोद| गुंडरदेही ब्लॉक के चाराचार, पसौद, खेरुद और तमोरा गांव में भक्त माता कर्मा जयंती मनाई। साहू समाज के पदाधिकारियों और सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने माता कर्मा की पूजा-अर्चना की। लोगों को उनके त्याग, तप और बलिदान की याद दिलाई। माता कर्मा ने मानव सेवा की प्रेरणा दी।


