बालोद| शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय कॉलेज अर्जुंदा में कॅरियर काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने रोजगार शिविर लगाया। इसमें कॉलेज के 30 नियमित और पूर्व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। साक्षात्कार श्री हरि पब्लिक स्कूल ओटेबंद ने लिया। प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को प्रेरित किया। साक्षात्कार का परिणाम दूरभाष के माध्यम से सूचित किया जाएगा। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. प्रीति ध्रुवे ने किया।


