अंवरी| नगर पंचायत भखारा में यक्षेश्वर शिव मंदिर की स्थापना विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ हुई। पं सूरज मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूजा कराई। मंदिर परिसर में भगवान महादेव की मूर्ति के साथ नंदी महाराज की भी विधिवत स्थापना की गई। इससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। पूजन उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत भखारा अध्यक्ष ज्योति जैन, विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, पार्षद छबिलाल निर्मलकर, झम्मन साहू, कृष्णा साहू, त्रिवेणी निर्मलकर, गिरिजा निषाद, काजल, भगवती निषाद उपस्थित थे।


