भगवद्गीता से ही समझ सकते हैं भारतीय संस्कृति का मर्म

जालंधर| डिफेंस कॉलोनी स्थित श्री राम यज्ञशाला में गीता परिवार के संस्थापक तथा श्री राम जन्माभूमि तीर्थ न्यास क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज के मार्गदर्शन में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा विशेष रूप से सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि स्वामी जी द्वारा भगवद्गीता के श्लोकों को सरल रूप से पढ़ाने का जो प्रशंसनीय कार्य किया जा रहा है, इसे श्री गीता के सामूहिक पाठ से आज व्यापक बनाने की आवश्यकता है। भगवद्गीता ही वह शाश्वत ज्ञान है, जिसके माध्यम से वैदिक सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के मर्म को समझा जा सकता है। इस मौके पर नीलम गुप्ता, आर्य मित्तर गुप्ता, एसके चावला, एचआर सिंगला, अजय गोयल, सर्व मित्तर जिंदल, पीके गुप्ता, शिव कुमार गोयल, अनु गोयल, कर्नल संगीता आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *