भगवान चित्रगुप्त का प्राकट्योत्सव आज, रामायण कथा की होगी प्रस्तुति

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव कायस्थ समाज के आराध्य भगवान चित्रगुप्त महाराज का प्राकट्योत्सव 4 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा। यह आयोजन जमात पारा स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में होगा। समाज के सचिव राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार बैसाख शुक्ल पक्ष की गंगा सप्तमी को भगवान चित्रगुप्त का अवतरण हुआ था। इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष की तरह इस बार भी प्राकट्योत्सव मनाया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत अपराह्न 4 बजे होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम के महापौर मधुसूदन यादव, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, छग ओलंपिक एसोसिशन के उपाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, दिग्विजय कालेज जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष अतुल रायजादा, पार्षद अपूर्वा समीर श्रीवास्तव, वार्ड पार्षद सैंकी बग्गा होंगे। इस दौरान श्रीराम कृपा मानस परिवार सालिक झिटिया डोंगरगांव द्वारा संगीतमय रामायण कथा की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद आमपना का वितरण होगा। संध्या 7:30 बजे महाआरती होगी। इसके बाद सभी चित्रांशजनों को भोग और महाप्रसादी दी जाएगी। कायस्थ समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने सभी चित्रांशजनों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग आकर भगवान का आशीर्वाद लें और प्रसादी ग्रहण करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *