भास्कर न्यूज | राजनांदगांव अक्षांश स्वीमिंग पूल्स ने राज्य स्तरीय आकांक्षा स्वीमिंग प्रतियोगिता 4 मई को रखी है। प्रतियोगिता इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में स्थित स्वीमिंग पूल में होगी। यह प्रतियोगिता लगातार तीसरे साल हो रही है। आयोजन समिति के शैलेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि इसमें धमतरी, कांकेर, रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बालोद, कवर्धा और खैरागढ़ जिलों से प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र मिलेगा। विजेताओं को मेडल और स्मृति चिन्ह दिए जाएंगे। प्रतियोगिता सुबह 9 बजे शुरू होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव होंगे। वहीं आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, खिलेश्वर चन्द्राकार, छत्तीसगढ़ हांकी अध्यक्ष फिरोज अंसारी, अंतरराष्ट्रीय हांकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, परवेज अहमद, विज्ञान महाविद्यालय के पीटीआई परेश वर्मा और हितार्थ के डायरेक्टर यश्वनी साहू मौजूद रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्विमिंग कोच तामेश्वर घंघोरी ने बताया कि यह इस साल की पहली प्रतियोगिता है। जुलाई-अगस्त में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता भी राजनांदगांव में होगी।


