रायपुर शहर में हर साल गर्मी के समय जल संकट की समस्या बनी रहती है। शहर की कई कॉलोनियों में अब भी नगर निगम की ओर से पेय जय की सुविधा मुहैया नहीं कर पाई है। रविवार को सड्डू स्थित कैपिटल सिटी फेज- 2 के रहवासियों ने पानी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन किया । इस दौरान निगम प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए महिलाओं और कॉलोनी वासियों ने मिट्टी के बने मटके को फोड़कर निगम प्रशासन शहर सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। इस दौरान कॉलोनी वासियों ने पानी नहीं तो टैक्स नहीं के नारे भी लगाए। निगम अधिकारी मजबूरियां गिनाते है विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि पिछले 4 साल से उनके कॉलोनी में पानी की किल्लत हो रही है। इसकी शिकायत की गई है। लेकिन नगर निगम के अधिकारी कान में तेल डालकर सोए हुए हैं ।उनसे जब मांग की जाती है तो वे अपनी मजबूरी गिनाते है। हमारे बगल में दो कॉलोनी है वहां नगर निगम के द्वारा नल कनेक्शन दिया गया है । लेकिन हमारी कॉलोनी में नल कनेक्शन अभी तक नहीं आया है। हमारी मांग है कि उन कॉलोनियों में जांच की जाए जहां मोटर लगाकर पानी खींचा जा रहा है। अब अपना टैक्स भी देते है लेकिन हमें टैंकर से पानी खरीदना पड़ रहा है। हमारी मांग है कि कॉलोनी में नल कनेक्शन लगाया जाए। निगम कार्यालय का करेंगे घेराव कॉलोनी वासियों ने बताया कि कैपिटल फेज-2 में 300 से अधिक परिवार के लोग रहते है। हम समय पर अपना सारा टैक्स नगर निगम को देते है। इसके बाद भी नगर निगम की ओर से हमें पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। निगम प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की जाएगी तो आने वाले दिनों हम सभी परिवार के साथ नगर निगम मुख्यालय को घेराव करेंगे। पानी नहीं तो टैक्स नहीं रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी में 700 से अधिक लोग रहते । हमें अपने निस्तारी के लिए पानी खरीदना पड़ रहा इसके साथ ही पानी पीने के लिए हमारे पास पानी ही नहीं है। हमारी कॉलोनी के लोग सभी एक साथ टैक्स देते है। अगर हमें पानी की सुविधा नहीं मिलेगा टैक्स जमा नहीं करेंगे।


