भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में उमड़े भक्तगण

हसुवा | हसुवा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गई। हर साल की तरह इस बार भी श्री राधाकृष्ण मंदिर से भगवान जगन्नाथ की पूजा के बाद रथ यात्रा शुरू हुई। रथ निकलते ही दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। “जय जगन्नाथ’ और “हरि बोल” के जयघोष के साथ भक्तों ने बाजे-गाजे के साथ यात्रा निकाली। रथ यात्रा बाज़ार, राम मंदिर, दमदमा चौक, साईं मंदिर और हनुमान मंदिर होते हुए पूरे गांव में घुमाई गई। मान्धाता साहू ने भगवान की प्रेरणा से अपने निवास स्थान हसुवा में श्री राधाकृष्ण मंदिर का निर्माण कराया था। यहीं भगवान जगन्नाथ की स्थापना भी की गई। उसी समय से रथ यात्रा की परंपरा शुरू हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *