भगवान देवनारायण जन्मोत्सव में गुर्जर समाज का संकल्प:शराबबंदी और सादगीपूर्ण विवाह होगा, 2 मई को होगा सामूहिक विवाह

राजगढ़ जिले के माचलपुर में गुर्जर समाज ने भगवान देवनारायण का जन्मोत्सव धार्मिक आस्था और सामाजिक सुधार के साथ मनाया। लोधा मोहल्ला स्थित पड़ापड़ के देवनारायण मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालुओं और आकर्षक झांकियों ने सभी का ध्यान खींचा। सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा आयोजित
धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों ने महत्वपूर्ण सुधारों की अपील की। शराबबंदी, फिजूलखर्ची पर रोक, सादगीपूर्ण विवाह और शिक्षा को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया। समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर युवा पीढ़ी को प्रेरित किया गया। दहेज प्रथा और अनावश्यक खर्च को रोकने के लिए 2 मई को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। ये लोग उपस्थिति रहे
कार्यक्रम में कोटा के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल, जिला भाजपा अध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर, झालावाड़ कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *