भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 4 को निकलेगी रथ यात्रा

भास्कर न्यूज | अमृतसर भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बाजीराव युवा संघ की ओर से 4 अप्रैल को सुबह 8 बजे छेहर्टा पंचरत्न श्रीकृष्णा मंदिर से रथ यात्रा निकाली जाए। इसी दौरान शस्त्र पूजा आरती एवं भंडारा 11 बजे दुर्ग्याणा मंदिर के पास स्थित भगवान परशुराम चौक में होगा। रथ यात्रा कृष्ण मंदिर से शुरू होकर छेहर्टा चौक, खंडवाला, पुरानी चुंगी, जीएनडीयू, खालसा कॉलेज से होते हुए रेलवे स्टेशन, भंडारी पुल से भगवान परशुराम चौक पर आकर समाप्त होगी। इस मौके पर कई संत महात्मा शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *