2 दिन में 13 साल से टैक्स न देने वाली 17 प्रॉपर्टी सील

भास्कर न्यूज | अमृतसर निगम कमिश्नर के निर्देश पर प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों पर सख्ती तेज कर दी गई है। 13 साल से टैक्स का भुगतान नहीं करने पर 2 दिन में 17 प्रॉपर्टी सील की गई हैं। इनमें ईस्ट-नॉर्थ-साउथ में 4-4 तो वेस्ट हलका में 5 प्रॉपर्टी शामिल हैं। ईस्ट हलका के सुपरिंटेंडेंट प्रदीप राजपूत ने बताया कि जीटी रोड बाइपास गार्डन इन्क्लेव के पास सफेक्स गोडाउन, गोल्डन गेट के पास किआ कार शोरूम, सिटी सेंटर में एसओसी 55 एफ, एसओसी 73 को सील​ किया गया है। टैक्स का भुगतान करने के लिए 3 बार नोटिस भी जारी किया जा चुका था मगर लेकिन नोटिस व हिदायतों की अनदेखी करते रहे। जिसके बाद एक्शन लिया गया है। जब तक बकाया भुगतान नहीं करते प्रॉपर्टी सील रहेंगी। असिस्टेंट कमिश्नर दलजीत सिंह ने बताया कि सुपरिंटेंडेंट दविंदर बब्बर ने नॉर्थ हलका में टीम के साथ अभियान चलाया तो वेस्ट हलका में सुपरिंटेंडेंट धरमिंदरजीत की टीमें पहुंची थी। इसके अलावा साउथ में सुपरिंटेंडेंट जसविंदर की टीमों ने प्रॉपर्टी सील की है। असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि करीब 34 लाख रुपए का टैक्स भी एकत्रित किया जा सका है। प्रॉपर्टी टैक्स अब तक करीब 38.37 करोड़ रुपए आ चुका है। डिफॉल्टरों के पास टैक्स जमा करवाने के लिए 2 दिन बचे हैं। अप्रैल से 20 फीसदी जुर्माने के साथ ही हर माह डेढ़ फीसदी इंटरेस्ट भी देना होगा। लोग निगम दफ्तर व सीएफसी ऑफिस खुले रहेंगे। पिछले वित्त वर्ष में अब तक कुल 37.90 करोड़ का टैक्स एकत्रित किया जा सका था। ​डिफाल्टरों ने बकाया भुगतान नहीं किया तो प्रॉपर्टी सील कर दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *