अमृतसर| सोनी खत्री बिरादरी के परिवारों की वार्षिक मेला 30 मार्च को गांव मोहलोवाली में स्थित जय मां सत्योती मंदिर नजदीक ध्यानपुर धाम जिला गुरदासपुर में होगा । समाज सेवी संस्था परोपकार के संस्थापक अश्वनी सोनी ने बताया कि इस ऐतिहासिक व सांस्कृतिक मेले का आयोजन सभी परिवारों को एक सूत्र में जोड़ने व सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे हवन यज्ञ से होगा। दोपहर को अटूट लंगर वितरित किया जाएगा। सोनी ने बताया कि उस दिन माता जी का प्रथम नवरात्रा भी है। इस मौके अश्वनी सोनी, विजय सोनी, सुरिंदर सोनी, अजय सोनी, विक्की सोनी, पंकज सोनी, आदित्य सोनी ने सभी सोनी परिवारों से मेल में पहुंचने की अपील की है।


