भगवान महावीर सेवा सोसायटी महिला शाखा ने 117वां मासिक राशन वितरण, 88 परिवारों को राशन-वस्त्र बांटे

भगवान महावीर सेवा सोसायटी की महिला शाखा ने सिविल लाइंस स्थित जैन स्थानक के प्रांगण में 117वां मासिक राशन वितरण समारोह आयोजित किया। इसमें सेवा भावना के तहत 88 जरूरतमंद परिवारों को राशन और वस्त्र भेंट किए गए। इस पुनीत कार्य में मेसर्स जैन अंबर होजरी के जनक राज जैन, सुनीता जैन, वरुण जैन, प्रीति जैन और ओसवाल शॉल एंपोरियम की कविता जैन व सतीश जैन का विशेष सहयोग रहा, जिनकी उदारता से वितरण संभव हो पाया। महिला शाखा की चेयरपर्सन आदर्श जैन और महामंत्री ऋचा जैन ने दानदाताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि ये परिवार समाज में दया और सेवा के प्रतीक बन चुके हैं। भगवान महावीर सेवा संस्थान के प्रधान राकेश जैन, उपाध्यक्ष राजेश जैन, सह मंत्री सुनील गुप्ता, मंत्री विनोद देवी सुराणा, कोषाध्यक्ष कविता जैन, सह कोषाध्यक्ष रमा जैन सहित सुनीता देवी, रेनू जैन, उपमा जैन, सोनिया जैन, समिता जिंदल, किरण जैन, इंदु सेठिया, श्रद्धा दूगड़ और नेहा जैन भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *