महिला संकीर्तन में गूंजे माता के जयकारे

श्री सिद्ध दुर्गा माता मंदिर में आयोजित भव्य महिला संकीर्तन ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। मां भगवती के दरबार में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा जहां महिलाओं ने सुमधुर भजनों और भेंटों के माध्यम से माता रानी का गुणगान किया। भजनों की धुनों और जय माता दी के उद्घोष से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। इस पावन अवसर पर मंदिर समिति के चेयरमैन नवदेव बांसल, प्रधान विजय जैन, उप-प्रधान राजेश अग्रवाल और सेक्रेटरी तिलक राज जैन ने विशेष रूप से शिरकत की। ऐसे धार्मिक आयोजनों से मन को असीम शांति मिलती है और समाज में धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में करण शर्मा, मनीष अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, पिंकी, अर्पित मंगल, नीलम जैन, रजनी, रेनू जैन और अनु अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *