भास्कर न्यूज | जालंधर भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी पंजाब के कार्यकर्ताओं की बैठक भगवान वाल्मीकि मंदिर गांव गाजीपुर में हुई। शनिवार को हुई बैठक में मुख्य मेहमान भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी पंजाब के प्रधान एवं वाल्मीकि वेल्फेयर ट्रस्ट शक्ति नगर जालंधर के चेयरमैन विपन सभ्रवाल रहे। वाल्मीकि सभा के प्रधान राज कुमार मट्टू की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभ्रवाल ने संगत से भगवान वाल्मीकि जी महाराज की शिक्षाओं पर चलने की अपील की। ट्रस्ट के उप चेयरमैन राजीव गोरा ने उत्सव कमेटी एवं ट्रस्ट द्वारा भगवान वाल्मीकि महाराज के प्रकट दिवस के मुख्य समागमों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर गांव गाजीपुर के प्रधान राज कुमार मट्टू ने कहा कि बसों द्वारा विशाल काफिले के रूप में लोगों को पावन वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर की यात्रा कराना बहुत बड़ा कार्य है। बैठक के दौरान जतिंदर निक्का, गुलजार खोसला, डॉ. गुरमेज थापर, जसबिंदर सिंह, कृष्ण गोपाल, गुरप्रीत सिंह, जगदीश सिंह, कुलदीप सभ्रवाल, आनंद बैंस, चेतन नाहर समेत अन्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद प्रबंधक कमेटी के सदस्य।


