अमृतसर सिटी| भगवान वाल्मीकि संघर्ष दल (रजि.) पंजाब की ओर से गांव जेठूवाल में संगठन विस्तार को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय चेयरमैन हरदीस सिंह भंगाली ने की। कार्यक्रम के दौरान संगठन में नई नियुक्तियां की गईं, जिनमें लाल सिंह को ग्रामीण उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से पंजाब प्रधान साब सिंह, एससी/बीसी विंग के चेयरमैन मनजीत सिंह, प्रधान अमनदीप सिंह गोपालपुरा, प्रधान दिलबाग सिंह, अवतार सिंह बीर बल्ल प्रधान, जुगराज सिंह ब्लॉक प्रधान आदि उपस्थित रहे।


