नजदीकी गांव रेपुर में महंत रमेश दास महाराज की अध्यक्षता में बाबा बालक नाथ महिला कीर्तन मंडली, पीर बाबा लखदाता स्पोर्ट्स क्लब और युवा क्लब की ओर से आयोजित तीसरी सालाना श्री शिव महापुराण कथा के छठे दिन की बैठक हुई। इसमें भगवान शिव शंकर और माता गौरा के विवाह का प्रसंग प्रस्तुत किया गया जिसमें भगवान शिव शंकर के ऊंचे जयघोष लगे और कथावाचक आचार्य जगमोहन शास्त्री ने सुंदर भजन सुनाए। भगवान के विवाह पर प्रबंधकों द्वारा संगत के लिए विभिन्न तरह का प्रशाद बांटा गया। पंडाल में रकडी दातारपुर की सरपंच कुसुम शर्मा, पूर्व सरपंच प्रभात हैप्पी, प्रिंसिपल राजेश सिंह, सुरेश काटल, अभि काटल, सरपंच मीना रानी, पूर्व सरपंच पवन कुमार पम्मी, कैप्टन टोनी, बख्शीश मिंटू, चमन लाल, मोहित डढवाल, नैंसी काटल, काका फौजी, तन्वी, कौशल्या देवी, अनीता, सुषमा, काजल, पूजा, ज्योति, सीमा, ममता, भोली, चंचला, सहित भारी तादाद में दातारपुर, देपुर, दलवाली, चौंकी, रेपुर हार, गोईबाल आदि गांवों से भक्तजन उपस्थित थे।


