वेव्ज अस्पताल ने मेडिकल चेकअप कैंप लगाया

टांडा उड़मुड़ | प्रवासी पंजाबी जवाहर सिंह पड्डा द्वारा गांव देहरीवाल में संचालित गुरु नानक वृद्धाश्रम में सीता देवी महंगा सिंह मेमोरियल वेव्ज अस्पताल द्वारा चिकित्सा शिविर लगाया गया। अस्पताल के डॉ. गुरजोत सिंह, अंकिता, हरविंदर कौर, मनदीप कौर और राजिंदर सिंह जौहल की टीम ने मरीजों जांच कर दवाइयां दीं। प्रबंधक सेवादार हरविंदर सिंह ने अस्पताल की टीम को सम्मानित किया। यहां मुख्तियार पन्ना, दीपू देहरीवाल, बलबीर सिंह, बख्शीश सिंह, परमजीत सिंह, राज कुमार, गुलजारी लाल, विनोद, परमजीत सिंह, मेजर सिंह, अवतार कौर, बलबीर कौर, अंजू, सोनिया व नीरू मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *