कलंगपुर| ग्राम कलंगपुर में जिला स्तरीय भगवान अर्जुनदेव जयंती पर नवचेतना फाउंडेशन नई दिशा नई सोच कलंगपुर के तत्वाधान में और रायपुर स्थित ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में प्रथम रक्तदाता के रूप में पूर्व सरपंच गोविन्द सिन्हा ने अपने जीवन में 15वीं बार रक्तदान किया। गोविन्द सिन्हा ने बताया कि उन्होंने पहली बार रक्तदान तब किया था जब एक जरूरतमंद मरीज अस्पताल में रक्त की अनुपलब्धता के कारण इलाज से वंचित था। इसके बाद से वे विभिन्न स्थानों में जाकर रक्तदान करते हैं।


