स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा का मनेंद्रगढ़ आगमन आज

मनेंद्रगढ़ | कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और स्वदेशी जागरण मंच छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा 3 दिसंबर को मनेंद्रगढ़ पहुंचेगी। यात्रा प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत तथा लोकल फॉर वोकल के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने प्रदेश भर में निकाली जा रही है। यात्रा का स्वागत मनेंद्रगढ़ में सुबह 11 बजे शहीद भगत सिंह तिराहा में किया जाएगा। सुबह 11.30 बजे श्री राम मंदिर परिसर में सभा होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *