भास्कर न्यूज | लुधियाना. श्री बालाजी सेवा संघ व बालाजी सेवा परिवार की तरफ से लक्ष्मी नारायण मंदिर भाई रणधीर सिंह नगर में बालाजी की विशाल चौकी का आयोजन किया गया। गुरु मां सुनील जिंदल ने सर्वप्रथम गुरु मेहंदीपुर बालाजी महाराज ब बाबा संत राम जिंदल के स्वरूप पर पुष्प अर्पण व ज्योति प्रचंड कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों संगठनों के सदस्यों ने अपने गुरु बाबा जिंदल की आरती की। बॉबी जिंदल, शिव नारायण गुप्ता, सतीश मल्होत्रा व अशोक सिंघानिया ने पुष्प मालाएं चढ़ाकर बालाजी का आशीर्वाद लिया। विशेष रूप से बालाजी का आशीर्वाद लेने के लिए लुधियाना भाजपा प्रधान सुनील मौदगिल, आशीष गुप्ता, अंकित गर्ग ने भी हाजिरी भरी। प्रसिद्ध भजन गायक महंत सुनील रावत एंड पार्टी व जप मान पटियाला वालों ने अपने सुंदर-सुंदर भजनों से संगत को झूमने पर मजबूर किया। लक्ष्मी नारायण मंदिर कमेटी के अजीत सिंगला, अशोक सिंघानिया, सूरज ज्योति, बॉबी, रोशनकांत, दीपक मित्तल, श्री इच्छापूर्ण बालाजी सेवा परिवार मंडी गोविंदगढ़ के प्रधान राकेश सिंगला, श्री बालाजी मंदिर के प्रधान संजीव खुराना ने आशीर्वाद लिया। गुरु मां ने कहा की सच्चा गुरू ही भव सागर के पार ले जा सकता है माता-पिता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। बालाजी महाराज की आरती के साथ चौकी को विश्राम दिया गया।सौरभ व अशोक सिंघानिया, सचिन अग्रवाल, संजीव अरोड़ा, मनी गोयल, अनुराग बंसल, गौरव अग्रवाल, हार्दिक गुप्ता,आदि ने आई हुई संगत को लंगर व प्रसाद वितरित किया।


