भरतपुर कलेक्ट्रेट में गुरुवार को कलेक्टर अमित यादव ने जनसुनवाई की, जनसुनवाई में कुल 24 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे। कलेक्टर अमित यादव फरियादियों को अपने पास बैठाकर उनकी समस्याएं सुनी। जनसुनवाई के दौरान भरतपुर के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने फरियादियों की फरियाद सुनकर अधिकारियों को तुरंत समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई 24 फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। जिसमें रोड़ बनवाने, JJM और चंबल योजना में जल उपलब्ध करवाने, नाली नालों की मरम्मत, रास्ते पर अतिक्रमण हटवाने सहित कई तरह की शिकायत सामने आई। सभी फरियादियों को कलेक्टर ने अपने पर्स बैठाकर सुना। साथ ही वहां मौजूद अधिकारियों को तुरंत समस्या के समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिलेभर से लोग अपनी समस्या लेकर जनसुनवाई में पहुंचे थे। सभी फरियादी कलेक्टर से मिलकर संतुष्ट नजर आए। जनसुनवाई में पुलिस से जुड़े प्रकरण ज्यादा सामने आए। फरियादियों की समस्या सुनकर संबंधित पुलिस के अधिकारियों को तुरंत समस्या के समाधान के निर्देश दिए गए।


