वन विभाग ने नहीं किया मजदूरों का भुगतान:1.20 लाख पौधे लगाने का काम पूरा, सिर्फ 20 हजार का मिला पैसा; कलेक्टर से गुहार

धौलपुर के बाड़ी उपखंड क्षेत्र के खानपुर हासई गांव के मजदूरों ने जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी से मुलाकात की। मजदूरों ने बताया कि वन विभाग की योजना के तहत डांग क्षेत्र में पौधारोपण का काम किया गया था। मजदूरों ने करीब 1 लाख 20 हजार पौधे विभिन्न स्थानों पर लगाए। इसके अलावा पेड़ों की निराई-गुड़ाई का काम भी किया, लेकिन वन विभाग ने अब तक सिर्फ 20 हजार पौधों के लगाने का भुगतान किया है। जिला कलेक्टर को दी गई शिकायत में मजदूरों ने बताया कि वन विभाग में योजना के तहत महज 20 हजार पौधों का भुगतान किया है, जबकि एक लाख पौधों का भुगतान अभी बाकी है। मजदूरों ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कलेक्टर को दी गई शिकायत में मजदूरों ने उनका भुगतान करने की मांग की है। इससे पूर्व वन विभाग द्वारा पौधारोपण के लिए खोदे गए गड्ढे के भुगतान को लेकर धौलपुर जिला कलेक्टर पर भी मजदूरों ने प्रदर्शन किया था। जिसके बाद मजदूरों के कलेक्ट्रेट पर पहुंच जाने पर ठेकेदार द्वारा मौके पर ही उनका भुगतान किया गया था। वन विभाग द्वारा पौधारोपण में मजदूरों का भुगतान नहीं किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *