भरतपुर में आज सहयोग नगर स्थित 11KV लाइन पर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसलिए आसपास के इलाकों में 2 घंटे की बिजली कटौती रहेगी। इससे उपभोक्ताओं को असुविधा उठानी पड़ेगी। काम पूरा होने के बाद बिजली को सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा। 2 बजे से 4 बजे तक होगी बिजली कटौती पब्लिक रिलेशन ऑफिसर सुधीर प्रताप सिंह ने बताया कि आज सहयोग नगर स्थित 11KV फीडर पर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसलिए दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे बिजली की कटौती की जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी होगी। काम पूरा होने पर बिजली को सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा। कई इलाके होंगे प्रभावित सुधीर प्रताप ने बताया कि बिजली कटौती से पूरा किला क्षेत्र का इलाका, सहयोग नगर, केतन गेट और उसके आसपास का इलाका, गोवर्धन गेट और उसके आसपास का इलाका प्रभावित होगा। यह इलाका सहयोग नगर स्थित 11KV फीडर के अंदर आता है।


