भरतपुर के गांवों में लेपर्ड दिखा, किसानों में दहशत:खेतों में जाने से घबरा रहे, वन विभाग से बोले- पिंजरा जल्दी लगाए

भरतपुर जिले के उच्चैन में लेपर्ड के मूवमेंट से ग्रामीण काफी परेशान हैं। ग्रामीण डर के कारण खेतों पर भी नहीं जा रहे। आज खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों ने किसी जानवर के दहाड़ने के आवाज सुनी तो, भागकर अपने घर पहुंचे। रविवार देर रात लेपर्ड को खेतों में देखा गया था, जिसका एक ग्रामीण वीडियो भी सामने आया था। लेपर्ड के मूवमेंट की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन वन विभाग की टीम अभी तक गांव में नहीं पहुंची है। उन्होंने वन विभाग से जल्दी पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ने की मांग की है। खेत में काम करते समय सुनाई दी जानवर की दहाड़ जयचौली गांव के रहने वाले रनवीर सिंह ने बताया कि आज दोपहर को मैं अपने खेतों से बरछी लेने गया। वहां पर किसी जानवर के दहाड़ने की आवाज सुनी। फसल बड़ी थी, इसलिए जानवर को सही से नहीं देख पाया। इसके बाद रामकिशन से पास ही के खेत में काम कर रहे एक अपने साथी को आवाज दी। रामकिशन ने अपने साथी को जानवर के बारे में बताया। उसके बाद राम किशन और उसके साथी खेत से भागकर अपने घर पहुंचे और, ग्रामीणों को घटना के बारे में बताया। ग्रामीण खेतों में नहीं जा रहे गांव के व्यक्ति महावीर ने बताया कि कल से गांव के स्कूल खुलने वाले हैं। बच्चे स्कूल में आएंगे। गांव में लेपर्ड का मूवमेंट देखने को मिल रहा है। आज भी ग्रामीणों को खेतों में किसी जानवर के दहाड़ने की आवाज सुनाई दी है। कल पैंथर को मोबाइल के कैमरे में कैद किया गया था। जिसके सूचना वन विभाग की टीम को दी गई लेकिन, वन विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची थी। लेपर्ड के मूवमेंट के कारण किसान खेतों की तरफ जाने में डर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *