भरतपुर जिले में कहीं धूप निकल रही है तो, कही कड़ाके की सर्दी की सर्दी है और, कोहरा छाया हुआ है। जिले के नदबई, छौंकरवाड़ा, हलैना इलाके में धूप निकली हुई है। वहीं शहर में ठंडी हवाएं चल रहीं हैं। कोहरा छाया हुआ है। इससे मौसम में गलन बनी हुई है। पिछले दिनों के मुकाबले आज सर्दी ज्यादा है। इसलिए लोग भी घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। कहीं धूप तो कहीं कोहरा पिछले तीन दिनों से कोहरा पड़ रहा है। कल के मुकाबले आज कोहरा कम देखने को मिला। शहर में कोहरे के कारण बीजीविलिटी 50 से 70 मीटर तक रही। हाइवे की तरफ बीजीविलिटी कम देखने को मिली। वहीं जिले के रूपवास, छौंकरवाड़ा, हलैना, रुदावल, उच्चैन इलाके में मौसम साफ रहा। कई जगह तो, सुबह से ही धूप निकल आई लेकिन, शहर में कोहरे के कारण धूप नहीं निकल सकी। आगे आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी पिछले दिनों के मुकाबले आज सर्दी ज्यादा रही। ठंडी हवाओं ने मौसम में गलन बढ़ाई। लोग बढ़ी सर्दी के कारण अपने घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं। हाइवे की तरफ घना कोहरा छाया होने के कारण दुर्घटनाओं का डर बना हुआ है। ऐसे में वाहनों की स्पीड भी थमी है। दिन में ही वाहन चालक लाइट जलाकर वाहन चला रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगे आने वाले दिनों में और भी सर्दी बढ़ेगी।


