सुखाड़िया यूनिवर्सिटी का 33वां दीक्षांत समारोह कल:255 शोधार्थियों को पीएचडी, 109 विद्यार्थियों को मिलेंगे स्वर्ण पदक, राजस्थान और पंजाब के राज्यपाल रहेंगे मौजूद

उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में 33वां दीक्षांत समारोह कल होगा। सुबह 11 बजे आरएनटी मेडिकल कॉलेज परिसर सभागार में होने वाले समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल और कुलाधिपति हरिभाऊ बागड़े करेंगे। मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ गुलाब चंद कटारिया होंगे। समारोह में उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा विशिष्ट अतिथि एव राज्य मंत्री प्रो. मंजू बाघमार सम्मानित अतिथि के तौर पर उपस्थित होंगी। यूनिवर्सिटी प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के कुल 255 शोधार्थियों को विद्या वाचस्पति (पीएच.डी.) की उपाधि प्रदान की जाएगी। इनमें साइंस, कॉमर्स, सोशल साइंस, मानविकी, एज्युकेशन, लॉ, मैनेजमेंट स्टडीज और पृथ्वी विज्ञान संकाय के रिसर्चस शामिल हैं। पीएचडी प्राप्त करने वालों में 111 छात्र और 144 छात्राएं होंगी। दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए कुल 109 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें कुलाधिपति स्वर्ण पदक, विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक एवं प्रायोजित स्वर्ण पदक शामिल हैं। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों में 16 छात्र एवं 93 छात्राएं सम्मिलित होंगी। दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास आज शाम कुलगुरु प्रोफ़ेसर बी पी सारस्वत, रजिस्ट्रार डॉ बी सी गर्ग, सभी डीन डाइरेक्टर्स और शिक्षकों की मौजूदगी में होगा। पीएचडी और स्वर्ण पदक धारको को दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने के लिये निर्धारित पोशाक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते समय निर्धारित सभागार में प्रवेश करने हेतु प्रवेश पत्र दिया जायेगा। बिना प्रवेश पत्र के, बिना निर्धारित पोशाक के तथा दीक्षांत समारोह की गरिमा बनाये रखने के क्रम में छोटे बच्चों का प्रवेश पूर्णतया वर्जित होगा। डिग्री/मेडल प्राप्त करने वालों की पोशाक
पुरुषों के किए खादी कपड़े का सफेद कलर का कुर्ता-पायजामा-खादी कपड़े का पेन्ट-शर्ट-धोती-कुर्ता एवं काले जूते। महिलाओं के लिए खादी सफेद साड़ी मय लाल बोर्डर व लाल ब्लाऊज -सफेद सलवार सूट मय लाल चुन्नी-दुप‌ट्टा एवं काले सेन्डल-स्लिपर रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *