बेटी का गला दबाया, गर्दन की हड्‌डी तक तोड़ डाली:पत्नी को घर बुलाने के लिए किया मासूम का मर्डर, मां बोली- शक करता था

अलवर में पत्नी से विवाद के कारण पिता ने 9 साल की बेटी की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार 18 दिसंबर को जिले के प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 4th क्लास में पढ़ने वाली एक बच्ची की झाड़ियों में लाश मिली थी। जांच में खुलासा हुआ कि पत्नी को पीहर से वापस बुलाने के कोशिश में बेटी की गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने मासूम की गर्दन की हड्‌डी तक तोड़ डाली पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह बच्ची जब बकरियां चराने के लिए घर से निकली थी। तभी आरोपी उसके पीछे गया और घर से करीब 400 मीटर दूर झाड़ियों में ले जाकर उसका गला दबा दिया। गला दबाने के दौरान बच्ची की गर्दन की हड्डी तक टूट गई थी। पत्नी से विवाद बना हत्या की वजह पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का पत्नी के साथ लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। करीब सात दिन पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर पीहर चली गई थी। आरोपी को पत्नी के चरित्र पर शक था। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। आरोपी पत्नी के साथ बच्चों को उसकी जानकारी लेने के लिए भेजता था। मृतका की मां ने बताया कि 7 दिन पहले भी आरोपी ने उसके साथ मारपीट की थी। आरोपी पति नशा भी करता है। उसके अफेयर का भी शका है। पत्नी को लेने ससुराल भी गया था आरोपी आरोपी पति पत्नी को लेने ससुराल भी गया था, लेकिन परिवार ने नहीं भेजा। इसके बाद आरोपी ने बेटी की हत्या की साजिश शुरू की। आरोपी ने पत्नी को वापस बुलाने के कई प्रयास किए, लेकिन जब वह नहीं लौटी। आरोपी ने सोचा कि बेटी की मौत के गम में उसकी पत्नी मजबूर होकर घर लौट आएगी। कुपोषित और कमजोर बच्ची को बनाया निशाना प्रतापगढ़ एसएचओ राजकुमार के अनुसार बच्ची कुपोषित और शारीरिक रूप से कमजोर थी। आरोपी को लगा कि उसे मारने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी और उसकी मौत पर कोई ज्यादा शक भी नहीं करेगा। बच्ची की मौत की जानकारी जब ग्रामीणों ने आरोपी को दी तो वो अलग-अलग बहाने बनाने लगा। ग्रामीणों ने बच्ची के मर्डर की जानकारी उसकी मां को भी दी थी। वो जब गांव आ रही थी तो आरोपी उसे रास्ते में मिल गया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया था। मृतका के ताऊ ने पिता पर शक जाहिर किया, इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। …. नाबालिग की हत्या से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… 4th क्लास की बच्ची की हत्या, झाड़ियों में मिली लाश:गले और शरीर पर खरोंच के निशान थे; पिता पर मर्डर का शक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *