भरतपुर में युवक का शव मिला:सड़क किनारे से धारदार हथियार बरामद, पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में सोमवार को सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। घटनास्थल पर एक धारदार हथियार भी पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला जनकपुर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, आज सुबह भरतपुर ब्लॉक के लाखनटोला गांव में रहने वाले बृजकुमार यादव (39) की लाश सड़क किनारे मिली। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना करने पर घटनास्थल से धारदार हथियार मिला। संदिग्धों से पूछताछ जारी जिसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना के पीछे किसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। जनकपुर थाना प्रभारी ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *